क्या आप महिला है और आपको स्वयं के लिए आजीविका करना है तो आपके लिए सरकार स्वयं सहायता समूह  का योजना चलता है जो आपको आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने में बेहद योगदान देगा यह योजना सरकार द्वारा चलाई जाती है जो सभी  महिलाओं के लिए बेहद उपयोगी है भारत की विभिन्न राज्यों की महिलाएं इसे काफी अच्छा पैसा कमा रही है और अपना बिजनेस  चला रही है अगर आप भी चाहते हैं की आप इस स्वयं सहायता समूह से जुड़े तो आप हमारे द्वारा बताए गए प्रक्रिया से जुड़ सकते हैं.

 हम लोग आज समूह से जोड़ने के लिए सभी जानकारियां को आपसे साझा करेंगे और आपको सबसे आसान तरीका बताएंगे जिससे आप स्वयं सहायता समूह में जुड़ सकते हैं या अपना खुद का समूह भी खोल सकते हैं| 

स्वयं सहायता समूह बनाने के लिए पात्रता(Eligibility)

  • समूह में कम से कम 10 से 20 महिलाएं होनी चाहिए। 

    • अपने आसपास की 10 से 20 महिलाओं को इकट्ठा कर सकते हैं और उनके साथ अपना स्वयं का समूह संचालित कर सकते हैं इसके अतिरिक्त आप  पहले से संचालित समूह में भी जुड़ सकती है इसके लिए आपको अपने नजदीकी पंचायत भवन या नगर पंचायत पर जाना होगा| 

  • सभी सदस्य एक ही सामाजिक-आर्थिक पृष्ठभूमि (लगभग एक जैसी स्थिति) के होने चाहिए।

  • एक परिवार से केवल एक ही सदस्य समूह में शामिल हो सकता है।  यह नियम सरकार इसलिए लगती है क्योंकि सरकारी अनुदानों में केवल परिवार की एक ही सदस्य को लाभ मिले|

आवश्यक दस्तावेज (Documents Required)

 समूह बनाने के लिए

  • सभी सदस्यों का आधार कार्ड

  • पासपोर्ट साइज फोटो

  • निवास प्रमाण पत्र (जैसे राशन कार्ड या वोटर आईडी)।

  • समूह का एक नाम (जैसे: लक्ष्मी प्रेरणा समूह, प्रगति महिला मंडल आदि)।

 समूह में जुड़ने के लिए

  • सभी सदस्यों का आधार कार्ड

  • पासपोर्ट साइज फोटो

  • निवास प्रमाण पत्र (जैसे राशन कार्ड या वोटर आईडी)।

 तो अगर आप समूह में जुड़ना चाहते हैं तो आपको अपने नजदीकी समूह पर जाना होगा और जाकर इन सब दस्तावेजों  को समूह के अध्यक्ष को देखकर जुड़ सकते हैं| समूह में जोड़ने की प्रक्रिया बस यही तक थी अगर आपको स्वयं का समूह बनाना है तो आगे की प्रक्रिया देखें|

https://www.vbgramg.in/2025/12/pm-kisan-update-2019.html

https://www.vbgramg.in/2025/12/vb-gramg-mgnrega.html

स्टेप-बाय-स्टेप रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया (SHG Registration Process)

  1. बैठक का आयोजन: सबसे पहले 10-12 महिलाएं मिलकर एक बैठक करें।

  2. पदाधिकारियों का चयन: समूह चलाने के लिए तीन मुख्य पदों का चुनाव करें: अध्यक्ष (President), सचिव (Secretary), और कोषाध्यक्ष (Treasurer)

  3. नियम बनाना: तय करें कि हर सदस्य महीने में कितनी बचत (जैसे 100 या 200 रुपये) जमा करेगा।

  4. प्रस्ताव पत्र (Resolution Copy): एक रजिस्टर में बैठक का विवरण लिखें और सभी के हस्ताक्षर लें।

  5. बैंक खाता खोलना: इस प्रस्ताव पत्र और सदस्यों के आधार कार्ड के साथ नजदीकी बैंक (विशेषकर ग्रामीण बैंक) में जाकर SHG Savings Account खुलवाएं।

आजीविका सखी/NRLM से संपर्क

"अगर आपको रजिस्ट्रेशन में दिक्कत आ रही है, तो आप अपने ब्लॉक ऑफिस (Vikas Khand) में जाकर 'ब्लॉक मिशन मैनेजर' (BMM) या 'आजीविका सखी' से मिल सकती हैं। वे आपको सरकारी पोर्टल पर पंजीकृत (Register) करने में मुफ्त मदद करेंगे।"

समूह को सरकारी पोर्टल (NRLM) पर कैसे रजिस्टर करें?

स्वयं सहायता समूह को सरकारी पोर्टल (NRLM) पर रजिस्टर करने की प्रक्रिया सीधी है, लेकिन इसे आप खुद घर बैठे नहीं कर सकते। इसके लिए आपको अपने ब्लॉक कार्यालय (Vikas Khand) के BMM (Block Mission Manager) या गांव की आजीविका सखी को समूह के दस्तावेज (आधार कार्ड, बैंक पासबुक और प्रस्ताव पत्र) देने होते हैं।

वहां का अधिकारी आपके डेटा को सरकारी पोर्टल पर ऑनलाइन फीड करता है, जिसके बाद आपके समूह को एक Unique SHG ID मिल जाती है। इसी आईडी के आधार पर भविष्य में आपके समूह को सरकारी फंड और लोन का लाभ मिलता है। ध्यान रहे, यह प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क है।

निष्कर्ष 

"स्वयं सहायता समूह बनाना केवल एक खाता खोलना नहीं है, बल्कि यह आत्मनिर्भरता की ओर पहला कदम है। एक बार समूह सक्रिय हो जाए, तो आप इसके अनगिनत फायदों (जैसे कम ब्याज पर लोन) का लाभ उठा सकती हैं।"