उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा 36000 पदों पर कांस्टेबल की भर्ती का पद जारी किया है अगर आप यूपी कांस्टेबल 2026 के लिए तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए यह जरूरी है कि आप इसके सिलेबस और पैटर्न को अच्छे से पता करें।
इस परीक्षा में मुख्य रूप से चार विषय पूछे जाते हैं सामान्य ज्ञान ,सामान्य हिंदी, रीजनिंग और संख्यात्मक और मानसिक योग्यता
यह परीक्षा ऑफलाइन होगी और बहु विकल्प प्रश्न इसमें पूछे जाते हैं।
सामान्य ज्ञान में प्रश्नों की संख्या 38 होती है जो 76 नंबर की होती है।
सामान्य हिंदी में प्रश्नों की संख्या 37 होती है जो 74 नंबर में पूछे जाते हैं
संख्यात्मक और मानसिक क्षमता ( math), इसके प्रश्नों की संख्या कुल 38 होती है और यह 76 नंबर की होती है।
रीजनिंग से कुल 37 प्रश्न आते हैं जो 74 नंबर के होते हैं।
टोटल प्रश्नों की संख्या 150 होती है। प्रत्येक प्रश्न सही करने पर प्लस दो नंबर मिलता है और गलत होने पर 0.5 अंक की कटौती होती है।
सामान्य ज्ञान
सामान्य ज्ञान में भारत का इतिहास ,अर्थव्यवस्था, भारतीय संविधान, भारतीय कृषि के बारे में पूछा जाता है। इस परीक्षा में मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश की शिक्षा, संस्कृति राजस्व और पुलिस और प्रशासनिक व्यवस्था के बारे में अध्ययन करना जरूरी है ।
भारत के पड़ोसी देश और भारत किस देश से अपना बॉर्डर शेयर करता है भारत के अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय करंट अफेयर्स ,मानवअधिकार ,आतंकवाद, साइबर क्राइम ,जीएसटी(GST) , राजधानी और उसकी मुद्राएं से प्रश्न आते हैं और यह बहुत महत्वपूर्ण है।
https://www.vbgramg.in/2026/01/vb-gramg-2026-kyc.html
https://www.vbgramg.in/2025/12/vb-gramg-mgnrega.html
सामान्य हिंदी।
सामान्य हिंदी में हिंदी व्याकरण जैसे तत्सम-तद्भव, कारक, वचन,लिंग, सर्वनाम, विशेषण, क्रिया, काल, वॉच्य,उपसर्ग, अव्यय, प्रत्यय से प्रश्न पूछे जातेहैं।
अशुद्ध शब्द को शुद्ध करना, अनेकार्थी, विलोम, वाक्यांशों के लिए एक शब्द,सन्धि, समास, विराम चिन्ह, मुहावरे एवं लोकोक्तियां, रस, छन्द, अलंकार जैसे पाठ से प्रश्न आते हैं।
इस विषय में प्रसिद्ध कवि उनकी रचनाएं और लेखकों के नाम भी आते हैं।
Numerical and Mental Ability
इस विषय में संख्या पद्धति (Number System), सरलीकरण (Simplification), दशमलव और भिन्न।
L.C.M और H.C.F, अनुपात और समानुपात, प्रतिशत।
लाभ और हानि, छूट, साधारण ब्याज और चक्रवृद्धि ब्याज।
साझेदारी, औसत, समय और कार्य, समय और दूरी।
मेंस्यूरेशन, अंकगणितीय संगणना जैसे ट्रॉपिको से प्रश्न पूछे जाते हैं और उनकी जानकारी होना अति आवश्यक है।
मानसिक अभिरुचि और तर्कशक्ति (Reasoning)
मानसिक अभिरुचि मेंजनहित, कानून एवं शांति व्यवस्था, सांप्रदायिक सद्भाव, अपराध नियंत्रण, विधि का शासन, अनुकूलन की क्षमता जैसे टॉपिक से प्रश्न पूछे जाते हैं।
बुद्धि लब्धि (IQ) में संबंध और सादृश्यता, असमान को चिन्हित करना, श्रृंखला पूरी करना, कोडिंग-डिकोडिंग, दिशा ज्ञान, रक्त संबंध, वेन आरेख से प्रश्न पूछे जाते है। तर्कशक्ति रीजनिंग में समरूपता, समानता, भिन्नता, खाली स्थान भरना, समस्या को सुलझाना, विश्लेषण निर्णय, दृश्य स्मृति, विभेदन क्षमता, पर्यवेक्षण से प्रश्न पूछे जाते हैं।
तर्कशक्ति (reasoning) में समरूपता, समानता, भिन्नता, खाली स्थान भरना, समस्या को सुलझाना, विश्लेषण निर्णय, दृश्य स्मृति, विभेदन क्षमता, पर्यवेक्षण से प्रश्न आते हैं।
यह परीक्षा कॉल 2 घंटे यानी 120 मिनट का होता है।
निष्कर्ष: अपनी सफलता सुनिश्चित करें
उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल बनना हजारों युवाओं का सपना है, और 36,000 पदों की यह भर्ती आपके लिए एक सुनहरा अवसर है। जैसा कि हमने सिलेबस में देखा, इस परीक्षा में सफलता पाने के लिए सामान्य ज्ञान के साथ-साथ रीजनिंग और हिंदी पर मजबूत पकड़ होना अनिवार्य है।
तैयारी शुरू करते समय ध्यान रखें कि नेगेटिव मार्किंग (0.5) आपकी मेरिट बिगाड़ सकती है, इसलिए केवल उन्हीं प्रश्नों को हल करने का अभ्यास करें जिनमें आप पूरी तरह आश्वस्त हों। अभी से एक टाइम-टेबल बनाएं, पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र (Previous Year Papers) हल करें और नियमित मॉक टेस्ट दें। सही दिशा में की गई मेहनत ही आपको वर्दी दिलाएगी।

0 Comments